फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सड़क सुरक्षा नियम तोड़ने पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी और लापरवाही से यातायात बाधित करने के आरोप में एक ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रायपुररानी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह अपने सहयोगी सिपाही जितेंद्र और नितीश के साथ पंचकूला-यमुनानगर हाईवे पर गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान पुलिस ने देखा कि ट्रक छोटे वाहनों के लिए निर्धारित ट्रैक पर चल रहा था।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने तुरंत ट्रक की वीडियो रिकॉर्डिंग की और चालक को रोककर पूछताछ की। पूछताछ में चालक ने अपना नाम सुभाष चंद पुत्र बनारसी दास निवासी अलीपुर बताया। जांच में स्पष्ट हुआ कि चालक ने जानबूझकर ट्रक को गलत लेन में चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन किया और अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा को खतरे में डाला। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें