पंचकूला। सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की पार्किंग में मौजूद कंडम एंबुलेंस से सामान चोरी करने के मामले में फ्लीट मैनेजर रोहित नैन की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस दी शिकायत में बताया कि आरोपी एंबुलेंस चालक रघुपाल और उसके साथ अनजान व्यक्ति पार्किंग में सरकारी कंडम एंबुलेंस में फिट करवा रहा था।
इस पर सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के एंबुलेंस इंचार्ज विकास गुप्ता ने मामले की जांच करने के बाद केस दर्ज करवाया। उन्होंने बताया कि इस मामले की रिपोर्ट सीएमओ को दी है और जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी की गठन किया गया है। मामले में जांच जारी है और दोषी पाये जाने पर आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सेक्टर-6 चौकी इंचार्ज राजेश कुमार का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी चालक पर केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।