फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन बाद दर्ज हुआ मामला: आपसी झगड़े में फायरिंग से घायल युवक अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। 13 अप्रैल की रात चमोल की बावड़ी के पास हुए झगड़े में यज्ञदत्त उर्फ अमित पुत्र गीता राम वासी गांव बालग को फायरिंग कर हमला करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने छह दिन बाद घायल यज्ञदत्त के भाई कृष्णलाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन




पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता कृष्णलाल निवासी गांव बालग मोरनी ने बताया कि वह प्राइवेट ड्राइवर है। उसका बड़ा भाई यज्ञदत्त उर्फ अमित (उम्र 31) गांव बैहलों के पास बने फार्म हाउस में केयरटेकर का काम करता है।
घटना वाले दिन, रात करीब 9 बजे वह अपने दोस्त अमित पुत्र धर्मपाल के साथ मोटरसाइकिल लेने फार्म हाउस गया था। वहां पर पास में बने एक पुराने मकान की छत से जोर-जोर की आवाजें आ रही थीं। जब वे पास पहुंचे तो एयर राइफल से फायरिंग की आवाज सुनाई दी। फायरिंग की आवाज सुनकर वहां पहुंचे कृष्णलाल ने देखा कि खेमराज, संदीप शर्मा और किशन सिंह वहां पर मौजूद थे। खेमराज उसके भाई यज्ञदत्त को खून से लथपथ हालत में सड़क की ओर ला रहा था।
विज्ञापन

पूछने पर खेमराज और संदीप ने बताया कि यज्ञदत्त का विक्रम उर्फ विक्की से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। विक्रम ने एयर राइफल से फायर किया और फिर राइफल के बट से दो बार उसके सिर पर वार कर अपने दोस्त रोहित के साथ फरार हो गया।



घायल यज्ञदत्त को पहले मोरनी अस्पताल, फिर पंचकूला के सेक्टर-6 सामान्य अस्पताल, फिर पीजीआई और अंत में सेक्टर-32, चंडीगढ़ के अस्पताल में रेफर कर दिया गया जहां वह अब भी इलाजरत है। इलाके के लोग पुलिस की इस कार्रवाई को देरी से उठाया गया कदम बता रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें