फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कीरतपुर में राशन डिपो धारक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। सरकारी राशन वितरण में धांधली बरतने के आरोप में गांव कीरतपुर के सरकारी डिपो के संचालक जसविंद्र सिंह के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता खाद्य एवं पूर्ति कालका के उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने शिकायत में बताया कि 27 फरवरी को गांव कीरतपुर में सरकारी राशन डिपो धारक जसविन्द्र सिंह के राशन डिपो पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता सहित सीआईडी ने छापा मारकर निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचकर पता चला कि डिपो धारक मौजूद उपभोक्ताओं को कम मात्रा में राशन आवंटित किया है। जब डिपो धारक का स्टॉक जांचा और राशन की मात्रा का मिलान किया तो डिपो धारक के पास 2.50 क्विंटल गेहूं, 12 क्विंटल बाजरा, 90 किलो चीनी अधिक मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान डिपो धारक जसविन्द्र सिंह के डिपो पर ज्यादा राशन पाया गया। डिपो धारक ने धोखाधड़ी कर संबंधित उपभोक्ताओं को सरकारी राशन वितरित नहीं किया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें