फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की शिकायत पर पति, सास और ससुर पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर महिला ने पति, ससुर और सास पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। सेक्टर-20 पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति पीयूष कालरा, ससुर श्याम सुंदर कालरा और सास अनीता कालरा पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-20 निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 20 अगस्त 2016 को मुरादाबाद में हुई थी। शादी के दौरान उनके पति ने अपनी पढ़ाई-लिखाई की गलत जानकारी दी। महिला के अनुसार शादी समारोह और होटल पर आठ लाख रुपये उसके पिता की तरफ से खर्च किए गए। इसके बाद आरोपी अनीता कालरा के अकाउंट में भी दस लाख रुपये की रकम डाली गई।
इसके बाद भी पीयूष कालरा, ससुर श्याम सुंदर कालरा और सास अनीता कालरा ने उससे अपने पिता से 50 लाख रुपये मांगने के लिए कहा। तीनों आरोपियों ने महिला पर दबाव बनाया कि वह अपने पिता से पैसे मांगकर लोन भरने में मदद करे, नहीं तो उसे तलाक दे देंगे। इसका विरोध करने पर पति पीयूष कालरा, ससुर श्याम सुंदर कालरा और सास अनीता कालरा ने उससे मारपीट की। सेक्टर-20 थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें