फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मारपीट व धमकाने के आरोप में छह पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। थाना काहनूवान की पुलिस ने पिस्टल दिखाकर धमकियां देने और मारपीट के आरोप में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
झंडा गुज्जरां निवासी कमलजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी थार गाड़ी में सवार होकर काहनूवान जा रहा था। कोटला गुज्जरां के पास पहुंचने पर सामने से कार में आया दलजीत सिंह सड़क तंग होने के कारण कार से उतरकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। आरोपी ने पिस्टल निकालकर उसे धमकियां दी। इस दौरान धक्का-मुक्की में उसका पिस्टल घास में गिर गया। आरोपी मौके से कार लेकर निकल गया। वह पिस्टल थाना काहनूवान में देकर घर लौट रहा था कि नाग मंडी के पास आरोपियों ने उसके साथ रास्ते में मारपीट की और गाड़ी भी तोड़ डाली। पुलिस ने आरोपी दलजीत सिंह, बल्ला निवासी झंडा गुज्जरां और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें