फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के विद्यार्थियों के लिए शुरू करिअर गाइडलाइंस कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले के युवाओं का भविष्य उज्ज्वल करने, एक नई राह दिखाने और व्यक्तित्व में निखार लाने के लिए उम्मीद करिअर गाइडलाइंस कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। इस प्रोग्राम के साथ 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी जुडे़ंगे। इन विद्यार्थियों को डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू उम्मीद करियर पोर्टल डॉटकॉम पर अपना पंजीकरण करवाना होगा। इतना ही नहीं विद्यार्थियों को अपने व्यक्तित्व में निखार लाने के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग की भी सुविधा दी गई है। इसके लिए विद्यार्थी हेल्पलाइन नंबर-7303910911 पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन

उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि राज्य सरकार को युवाओं से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए उम्मीद करिअर गाइडलाइंस प्रोग्राम को शुरू किया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को तीन तरीके से करिअर कांउसिलिंग देने की योजना शिक्षा विभाग ने बनाई है। सबसे पहले विद्यार्थियों के लिए करिअर गाइडलाइंस पोर्टल लांच किया है।
कोई भी विद्यार्थी पोर्टल के लिंक का प्रयोग करके 555 तरह के करियर, 21 हजार कॉलेजों से संबंधित डायनमिक, 1150 प्रवेश परीक्षाओं और 1200 तरह की स्कॉलरशिप के बारे में जानकारी हासिल कर सकता है। उपायुक्त ने कहा कि यू-ट्यूब ट्रेनिंग सेशन में विद्यार्थी ऑनलाइन ट्रेनिंग कम एंगेजमेंट सेशन उम्मीद यू-टयूब चैनल पर देख सकेगा। इस चैनल पर दो तरह की जानकारी मुहैया करवाई जाएगी। इसमें 11वीं पर आधारित विद्यार्थी शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ करियर संभावनाओं के बारे में भी जानकारी हासिल कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें