फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: टिक्कर ताल के पास कार गड्ढे में गिरी, तीन सवार बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। टिक्कर ताल के पास बावड़ी वाले मोड़ पर शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के समय कार में तीन लोग सवार थे। गनीमत रही कि तीनों बाल-बाल बच गए। उन्हें मामूली चोटें आई हैं। हालांकि कार सवार कहां के रहने वाले थे, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। हादसे की सूचना पुलिस तक पहुंचने की भी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोड़ पर कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे जा गिरी। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बावड़ी वाला मोड़ काफी खतरनाक है और यहां सुरक्षा के लिए रेलिंग नहीं होने से हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मोड़ पर जल्द सुरक्षा रेलिंग लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें