मोरनी। टिक्कर ताल से रायपुर रानी मार्ग पर बराट गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना गंभीर था कि कार खाई में गिर सकती थी, लेकिन गनीमत रही कि यह सड़क पर ही पलट गई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में केवल एक व्यक्ति सवार था जो कार चला रहा था। उसे तुरंत डायल 112 की टीम ने एंबुलेंस के जरिए मोरनी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। कार चालक पंचकूला के बरवाला का निवासी बताया जा रहा है। उसके शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। इस मार्ग पर पहले भी कई हादसे पहले हो चुके हैं।