फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कारोबारी के भाई की कोठी पर फायरिंग, पटियाला में मिली कार, जिम संचालक की तलाश

Tue, 02 Jun 2020 02:21 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
जांच करती हुई पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब-चंडीगढ़ के बड़े शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के भाई की कोठी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में ऑपरेशन सेल की टीम बदमाशों के नजदीक पहुंच गई है।
विज्ञापन


ऑपरेशन सेल ने वारदात में इस्तेमाल की गई फोर्ड आईकॉन कार को सोमवार को पटियाला के एक गांव से लावारिस हालत में बरामद कर लिया। पुलिस जांच में गाड़ी पूरी तरह से खाली मिली। सूत्रों के मुताबिक, जांच में यह बात सामने आई है कि जीरकपुर निवासी जिम संचालक गुरसेवक ने अपने किसी जानकार से एक घंटे के लिए यह कार मांगी थी, लेकिन कार लेकर वह वापस ही नहीं लौटा।

सोमवार सुबह ऑपरेशन सेल की टीम गुप्त सूचना के आधार पर पटियाला पहुंची। जहां पटियाला के बॉर्डर एरिया के एक गांव से फोर्ड आईकॉन कार बरामद कर ली गई। पुलिस अब गुरसेवक की तलाश में जुट गई है। उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। जीरकपुर स्थित उसके घर पर ताला लगा है। खबर लिखे जाने तक वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। वहीं, पुलिस टीम कार बरामद होने के बाद उसे वेरीफाई करने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन


हालांकि अब तक आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। इसके अलावा आरोपियों की गिरफ्तार के लिए पुलिस ने एरिया से डंप डाटा भी उठाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस की तीन टीमों को पंजाब के अलग-अलग जगहों पर रवाना किया गया है। इसके अलावा शिकायतकर्ता ने पुलिस को कुछ लोगों के नाम भी बताए हैं, जिनके साथ इन दिनों संबंध अच्छे नहीं हैं। वहीं, पुलिस अब गुरसेवक के साथ शिकायतकर्ता अरविंद सिंगला के एंगल को भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

कार पर लगा नंबर प्लेट स्कूटर का निकला

सूत्रों के अनुसार, पटियाला के गांव से बरामद हुई कार की जब पुलिस ने छानबीन की तो उस पर हरियाणा की नंबर प्लेट लगी हुई थी। इसके बाद जब पुलिस ने उस नंबर की छानबीन की तो सामने आया कि नंबर स्कूटर के नाम पर रजिस्टर्ड है। इसके बाद पुलिस की अलग-अलग टीम पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग जगहों पर जांच करने में जुटी हुई हैं।

हमले के बाद दोनों भाइयों की सुरक्षा बढ़ाई
वारदात के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने दोनों भाइयों अरविंद सिंगला और राकेश सिंगला की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस टीम अब 24 घंटे सुरक्षा के लिए दोनों भाइयों की कोठी के बाहर तैनात रहेगी। सोमवार को पुलिस की अलग-अलग टीमें सेक्टर 33 व आसपास के एरिया में फुटेज को भी खंगाला। इसमें पुलिस के हाथ एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक आरोपी सड़क पर चलता हुआ नजर आ रहा है।

यह है मामला
बीते रविवार शाम पंजाब और चंडीगढ़ के बड़े शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के होटल कारोबारी बड़े भाई राकेश सिंगला के घर पर कार सवार चार से पांच अज्ञात युवकों ने ताबड़तोड़ 17 राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। गनीमत रही कि इस फायरिंग में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बदमाशों की कार सिल्वर कलर की थी और हमलावरों की उम्र 25 से 30 के बीच बताई गई है। सभी ने अपने मुंह मास्क व गमछे से ढके हुए थे। सभी युवक आपस में हिंदी में बात कर रहे थे और सभी युवक मोने थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें