फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कार ने स्कूटर सवार को मारी टक्कर, स्कूटर सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। एमडीसी में स्कूटर सवार व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक कुमार न्यू इंदिरा काॅलोनी मनीमाजरा चंडीगढ़ निवासी के रूप में हुई है। एमडीसी थाना पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, टिंकू ने शिकायत में बताया कि उसके पिता अशोक कुमार स्वास्तिक विहार मनसा देवी में सफाई का काम करते थे।
विज्ञापन


वीरवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उसके पिता घर से स्कूटर पर सवार होकर स्वास्तिक विहार अपने काम पर जा रहे थे। करीब 10 मिनट बाद शिकायतकर्ता को उसके बुआ के बेटे का फोन आया। उसने बताया कि आपके पिता को श्री कोहनी साहब गुरुद्वारे के सामने एक कार चालक टक्कर मारकर फरार हो गया है। जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचा। वहां उसे पता चला कि उसके पिता को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल ले गए हैं। अस्पताल में उनके पिता की मौत हो चुकी थी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें