फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जिला स्वास्थ्य विभाग में दो नए मेडिकल अफसरों की नियुक्ति, मोरनी में किया ज्वाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिला स्वास्थ्य विभाग को दो नए मेडिकल ऑफिसर मिल गए हैं। दोनों डॉक्टरों ने मोरनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ज्वाइन कर लिया है। इससे लंबे समय से पहाड़ी क्षेत्र में चल रही डॉक्टरों की कमी कुछ हद तक दूर होगी। मोरनी जैसे दुर्गम इलाके में लोगों को अब इलाज के लिए पंचकूला या कालका नहीं भागना पड़ेगा।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर विभाग मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में डॉक्टरों की भारी किल्लत से जूझ रहा है। जानकारी के अनुसार सीएमओ द्वारा करीब एक साल पहले 200 बेड के मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल (एमसीएच) के लिए नए पदों के सृजन का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था, लेकिन उस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

सूत्रों के अनुसार एमसीएच बिल्डिंग में गायनी और पीडियाट्रिक वार्ड को शिफ्ट हुए 3 महीनों से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन स्टाफ की कमी के कारण उसका पूरा संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। मौजूदा स्टाफ को ही सिविल अस्पताल और एमसीएच दोनों जगह ड्यूटी देनी पड़ रही है, जिससे काम का दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन


एमसीएच का संचालन अब भी अधर में

दूसरी तरफ, जिले के सबसे बड़े प्रोजेक्ट 200 बेड के मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल (एमसीएच) की स्थिति जस की तस बनी हुई है। जानकारी के अनुसार सीएमओ कार्यालय ने करीब एक साल पहले सरकार को एमसीएच के लिए अलग से स्टाफ के सृजन का प्रस्ताव भेजा था। इसमें मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन और चतुर्थ श्रेणी पदों की मांग की गई थी, लेकिन फाइल अभी तक स्वास्थ्य निदेशालय में ही अटकी हुई है।

सरकार से जल्द पद स्वीकृत करने की मांग

विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिले में डिलीवरी केस और बच्चों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एमसीएच पूरी क्षमता से शुरू होता है तो सिविल अस्पताल पर दबाव कम होगा। विभाग ने सरकार से मांग की है कि प्रस्ताव को जल्द स्वीकृत कर नई भर्ती शुरू की जाए, ताकि जच्चा-बच्चा को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।



कोट



200 बेड के मदर एंड चाइल्ड हाॅस्पिटल में स्टाॅफ की भारी कमी है। यह देखते हुए तकरीबन एक साल पहले जूनियर और सीनियर स्टाॅफ समेत डाक्टरों की डिमांड स्वास्थ्य महानिदेशक हरियाणा को भेजी गई थी। अब फिर से रिमाइंडर भेजा गया है। पिछले सप्ताह मोरनी में दो मेडिकल अफसरों को ज्वाइन कर लिया है।
विज्ञापन


डा. मुक्ता, सीएमओ

जिला स्वास्थ्य विभाग, पंचकूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें