फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने मारी टक्कर, ऑटो चालक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। पंचकूला-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर एचएमटी आवासीय परिसर के समीप पिंजौर की ओर जाते हुए ऑटो को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटना में ऑटो चालक की मौत हो गई जबकि ऑटो में सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। वहीं, कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात करीब 1 बजे ऑटो चालक शिवा निवासी मल्लाह मोड़ समीप ऑटो से पिंजौर आ रहा था। ऑटो में दो युवक बंटी, मोनू निवासी समीप रेलवे फाटक मॉडल टाउन सवार थे। जैसे ही ऑटो एचएमटी आवासीय परिसर के समीप पहुंचा तो पीछे से आती तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो सड़क के बीच लगे डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। घटना में ऑटो चालक शिवा और अन्य दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। घायलों का सेक्टर 6 के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां से शिवा और बंटी की गंभीर हालात देेखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान शिवा की मौत हो गई जबकि बंटी पीजीआई में और मोनू सेक्टर-6 के अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें