फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कार और ट्राले की टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलालाबाद। थाना अमीरखास क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्राले और एक कार की टक्कर में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद ट्राला चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


इस मामले में जांच अधिकारी पूरन सिंह ने बताया कि उनको गांव मोहकम अराईयां निवासी अमनदीप सिंह ने शिकायत दी थी। अमनदीप ने बताया कि उसका भाई अनमोल कुमार और बुआ का पोता राजन कंबोज अपनी कार में घर लौट रहे थे। अमनदीप अपनी दूसरी कार में उनके पीछे चल रहा था। वे बस अड्डा माहमूजोइया के पास पहुंचे, तो सामने से तेज रफ्तार में आ रहा एक ट्राला उनकी कार को टक्कर मार गया। इस टक्कर से अनमोल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान राजन कंबोज गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अमनदीप सिंह ने आसपास के लोगों की मदद से कार में घायल राजन व मृतक अनमोल कुमार को कार से बाहर निकाला। राजन को इलाज के लिए बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमनदीप ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी ट्राला ड्राइवर अपना वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। थाना अमीरखास की पुलिस ने ट्राला को कब्जे में ले लिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक अनमोल कुमार के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें