फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन हुए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ही ट्वीट कर दी है। कैप्टन ने ट्वीट किया, ‘मैं हल्के लक्षणों के साथ कोरोना पॉजिटिव हुआ हूं। खुद को आइसोलेट कर लिया है और मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वे अपना टेस्ट कराएं।’
विज्ञापन

6 जनवरी को पटियाला से सांसद व कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर भी कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। उन्होंने भी यह जानकारी ट्वीट कर दी थी। कैप्टन अमरिंदर सिंह इस बार भारतीय जनता पार्टी व शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ मिलकर पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। कैप्टन की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस को हॉकी और बॉल चुनाव चिह्न मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें