फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल अव्वल दर्जे का झूठा : कैप्टन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को अकाली दल के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के उन आरोपों को ‘झूठ का पुलिंदा’ करार दिया, जिसमें उन्होंने कैप्टन पर गुटका साहिब की कसम खाने के बाद राज्य में नशा खत्म करने में असफल रहने का आरोप लगाया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने दमदमा साहिब में गुटका साहिब की कसम खाई थी कि वह नशे की रीढ़ तोड़ देंगे और इसे उन्होंने सफलतापूर्वक कर दिया है।
विज्ञापन

शिअद नेता के ताजा बयान पर बुधवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा झूठ फैलाना बादल को शोभा नहीं देता। कैप्टन ने कहा कि चुनावी वादे के अनुसार उनकी सरकार ने नशे के खिलाफ व्यापक मुहिम चलाकर राज्य में ड्रग माफिया की रीढ़ तोड़ दी है और यह मुहिम बिना रुकावट जारी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने पंजाब के लोगों के साथ अपने वादे को पूरा करने के लिए एक व्यापक रणनीति अपनाई है। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि पिछली सरकार ने ऐसा कोई प्रयास नहीं किया गया, बल्कि वह तो राज्य में नशे की मौजूदगी से भी इंकार करते रहे। आंकड़ों का हवाला देते हुए, कैप्टन ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में पंजाब पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अधीन 34,373 केस दर्ज कर 42,571 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और 974.15 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि कुल 193 ओटी क्लीनिक स्थापित किये गए थे, जिनमें नशा पीड़ितों को नियमित मुफ्त इलाज मुहैया कराया जा रहा है। इस समय राज्य में 3.70 लाख व्यक्ति नशों से मुक्ति पाने के लिए इलाज करवा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा रोकथाम मुहिम को लोगों की मुहिम बनाने के लिए उनकी सरकार द्वारा 5 लाख से अधिक नशा रोकथाम अधिकारी (डैपो) लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें