बहादुर अमनदीप से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब सरकार की ओर से लोंगोवाल में स्कूल वैन के दर्दनाक हादसे में बहादुरी और साहस दिखा कर चार बच्चों को बचाने वाली नौवीं क्लास की छात्रा अमनदीप कौर को बहादूरी अवार्ड एवं निशुल्क शिक्षा देकर सम्मानित किया जाएगा। यह घोषणा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को की।
उन्होंने कहा कि अमनदीप को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बहादुरी पुरस्कार के साथ नवाजा जाएगा। साथ ही छात्रा की पूरी पढ़ाई का जिम्मा राज्य की सरकार उठाएगी। सोमवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने छात्रा अमनदीप सिंह, उनके पिता सतनाम सिंह और कांग्रेसी नेता दमन थिन बाजवा से अपने निवास पर मुलाकात की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार के रिश्तेदार कुलदीप सिंह बाजवा के साथ भी दुख सांझा किया।