चंडीगढ़। पंजाब पुलिस का युद्ध नशे विरुद्ध के विरुद्ध अभियान जारी है। पुलिस ने रविवार को 282 स्थानों पर रेड की। इस दौरान राज्य भर में 49 एफआईआर दर्ज कर नशा तस्करी में 66 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के कब्जे से 5.1 किलो हेरोइन, 1171 नशीली गोलियां और 4360 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। 100 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्यभर में 282 स्थानों पर रेड की और 297 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। साथ ही 24 व्यक्तियों को नशा छोड़ने के लिए पुनर्वास केंद्रों पर उपचार के लिए तैयार किया गया है।