अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत शनिवार को पुलिस ने 348 स्थानों पर रेड की। इस दौरान राज्यभर में 86 एफआईआर दर्ज करके नशा तस्करी में 113 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के कब्जे से 3.1 किलोग्राम हेरोइन, 1.5 किलोग्राम अफीम, 24 किलोग्राम भुक्की, 84,304 नशीली गोलियां और 45,570 रुपये ड्रग मनी बरामद की गई। 120 से अधिक पुलिस टीमों के 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों ने राज्यभर में 348 जगह रेड की और 366 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। साथ ही 40 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने के लिए पुनर्वास केंद्रों पर उपचार करवाने के लिए राजी किया गया।