बरवाला। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम कार्यालय बरवाला में बिजली विभाग की ओर से हर मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक 1 बजे तक उपभोक्ता समस्या समाधान शिविर लगाया जाएगा। बिजली विभाग बरवाला के उपमंडल अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शिविर में लोग अपनी बिजली से संबंधित समस्या बता सकेंगे। जिनका विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से तुरंत प्रभाव से समाधान किया जाएगा।