फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर : बरवाला में 70 लोगों ने किया रक्तदान, श्री गोविंद गोशाला परिसर में विश्वास फाउंडेशन ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाया शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला/पंचकूला। बरवाला के गांव रिहोड़ स्थित श्री गोविंद गोशाला परिसर में रविवार को विश्वास फाउंडेशन ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें दूसरों को जिंदगी देने के लिए 70 लोगों ने रक्तदान कर पुण्य कमाया। शिविर के आयोजन में श्री गोविंद गोशाला समिति, श्री कृष्णा गो सेवा ग्रुप बतौड़ और पीजीआई लंगर कमेटी ने अहम भूमिका निभाई। भीषण गर्मी और कोरोना महामारी के कारण अस्पतालों में आई रक्त की कमी को पूरा करने के लिए शिविर लगाया गया। इस शिविर में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी शाखा पंचकूला ने सराहनीय कार्य किया।
विज्ञापन

विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया की इस शिविर में जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉक्टर विशाल सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। डॉक्टरों की टीम ने रक्तदाताओं का पहले चेकअप किया। डॉक्टरों ने बताया कि रक्तदान करने से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है। शिविर सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चला। ब्लड बैंक एम केयर अस्पताल ब्लड सेंटर वीआईपी रोड जीरकपुर की टीम ने डॉक्टर कार्तिक अग्रवाल की मौजूदगी में रक्त एकत्रित किया। इस मौके पर उनके साथ सुखदेव राज, अक्षय राणा, अमित कुमार, ओम प्रकाश शास्त्री, किरणपाल, परवीन कुमार व दीपक मौजूद रहे।
डॉक्टर विशाल सैनी व सुखदेव राज ने बताया कि शिविर में कि लोगों में यह भ्रम है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आती है। रक्तदान के कारण कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि सभी को 90 दिन में एक बार अवश्य ही रक्तदान करना चाहिए। शिविर की समाप्ति पर सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, बैज, मास्क, साबुन, पौधे व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विश्वास फाउंडेशन से श्यामसुंदर साहनी, अविनाश शर्मा, वर्षा शर्मा, नीरज, विशाल, शत्रुघ्न, अंशु व अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें