फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कारोबारी की दातर मार कर हत्या, 12 लाख रुपये भी लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। फटे-पुराने नोट बदलने वाले कारोबारी की दो लुटेरों ने दातर मारकर हत्या कर दी। आरोपी करीब 12 लाख रुपये भी लूट कर ले गए। वारदात सोमवार दोपहर एक बजे हाल बाजार इलाके में हुई। मृतक की पहचान कुलदीप कुमार निवासी होली सिटी के रूप में हुई है। लुटेरों ने कुलदीप कुमार के बेटे दिनेश कुमार पर भी दातर से हमला किया। जिससे वह भी जख्मी हो गया। फिलहाल दिनेश की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
वारदात के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान हो गई है और बहुत जल्द ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। कुलदीप कुमार रोजाना की तरह सोमवार को भी हाल बाजार के अंदर अपना अड्डा लगाकर बैठा था। सुबह करीब दस बजे उन्हें एक फोन आया है। कॉल करने वाले ने 12 लाख रुपये के नए नोटों की मांग की। फोन करने वाला कुलदीप कुमार का पुराना ग्राहक था, क्योंकि आरोपी पहले भी अक्सर नए नोट लेकर जाता था। कुलदीप कुमार ने उसे एक बजे के करीब आने को बोल दिया। तय समय के मुताबिक आरोपी कुलदीप के पास पहुंच गए। कुलदीप कुमार और उसका बेटा दिनेश कुमार पैसों की गिनती करने के लिए दोनों को अपने साथ अपनी दुकान के अंदर ले गए। जब वह लोग पैसों की गिनती कर रहे थे तो आरोपियों ने लूट के ही इरादे से दातर निकाला और पिता-पुत्र पर पर हमला कर दिया। दातर कुलदीप कुमार के गले पर लगा और वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। लुटेरों ने दिनेश पर भी वार किए और वह भी जख्मी होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद लुटेरे पैसों से भरा बैग लेकर भाग गए। शोर मचा तो आसपास के दुकानदारों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां कुलदीप कुमार ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसीपी विशालजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान हो चुकी है। पुलिस टीमें आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रेड कर रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें