जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) के चेयरमैन एवं पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि यह सही है कि कोरोना महामारी के दौर में बिजनेस चलाना चुनौती हो गया है। फिर भी हार ना मानें और अपने बिजनेस को गति देते रहें। जो लोग बिजनेस बदलने की सोच रहे हैं, वे अपने क्षेत्र की मांग, पर्यावरण व अन्य सभी बारीकियों को देखकर यह काम करें।
यह बात उन्होंने रविवार को अग्रवाल वैश्य समाज की ओर से वर्तमान स्थिति में उद्योगपतियों के लिए अवसर विषय पर आयोजित वेबिनार में कही। जिंदल ने कहा कि बिजनेसमैन को सबसे पहले यह ध्यान रखना चाहिए कि वह कर्ज कम से कम लें। अगर लिया है तो उसे समय से चुकता करें, ताकि उसके बिजनेस पर उंगली ना उठे। कर्ज के साथ-साथ टैक्स को ईमानदारी से भरें। नहीं तो उसके बिजनेस में अनेक बाधाएं आएंगी। अपने बिजनेस में हर बारीकी पर नजर रखें। दूसरों के भरोसे ना छोड़ें।
यह भी पढ़ें- खुलासा: घरवालों को नींद की गोली देकर युवकों से मिलने आई थीं युवतियां, फिर हुई दो पुलिसवालों की हत्या
नवीन जिंदल ने कहा कि चीन ने पूरी दुनिया के बिजनेस को तबाह कर दिया है। पूरी अर्थव्यवस्था को धरातल पर ला दिया है। कोरोना के जनक चीन ने यहां तक कि हमारे जवानों को भी धोखे से मारा। भारत सरकार का यह निर्णय सही है कि उसे आर्थिक मार दी जाए। सबसे बड़ा हमला बिजनेस का हो सकता है।
गुरुग्राम इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष जेएन मंगला द्वारा पूछे गए सवाल कि नेता सरकार बनने से पहले कुछ बोलते हैं और बाद में अलग भाषा बोलते हैं, इसके जवाब में नवीन जिंदल ने कहा कि हमें खुद को ही समझना, संभलना पड़ेगा।