फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

83 लाख रुपये से होगी बस स्टैंड की कायापलट

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के बस स्टैंड से हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करने के लिए पहुंचने वाले यात्रियों को सुविधाएं देने के लिए परिवहन विभाग 83.29 लाख रुपये खर्च करने जा रहा है। बस स्टैंड में जलभराव और छत टपकने जैसी परेशानियों से निजात मिलेगी। इसके साथ ही महिलाओं के लिए प्रतीक्षालय भी बनाया गया है। इसके लिए बस स्टैंड परिसर में काम शुरू कर दिया गया है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

बारिश के मौसम में बस स्टैंड परिसर की छत से पानी टपकता था। इससे वहां बैठने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। वहीं बस स्टैंड के यात्री गेट में भी पानी भर जाता था। इससे पैदल आने वाले लोगों को पानी में से गुजरना पड़ता था। अब परिवहन विभाग ने यात्री गेट पर ब्लॉक लगवा दी हैं और छत की भी मरम्मत का काम किया जा रहा है। इससे यात्रियों को दोनों ही परेशानियों से निजात मिल जाएगा। वहीं बस स्टैंड के परिसर को सुंदर बनाने के लिए पूरे भवन को नया पेंट भी किया जा रहा है।
महिलाओं के लिए बनाया प्रतीक्षालय
बस स्टैंड पर आने वाली महिलाओं के लिए अलग से प्रतीक्षालय बना दिया गया है। इसमें अटैच टॉयलेट और बाथरूम भी बनाया गया है। इस बस स्टैंड पर आने वाली महिलाओं को बस का इंतजार करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही उनको सुरक्षा का अहसास भी रहेगा। यह महिला प्रतीक्षालय पुलिस चौकी के बिल्कुल साथ में ही बनाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी भी कर दी शिफ्ट
पंचकूला डिपो की वर्कशॉप और प्रशासनिक कार्यालय नए भवन में शिफ्ट होने के बाद पुलिस चौकी को भी अलग से कमरा अलॉट कर दिया गया है। इससे पहले जिस कमरे में पुलिसकर्मी बैठते थे वो एक दुकान थी। उस पर दरवाजे की जगह शटर लगा हुआ था। वहां पर पुलिसकर्मियों के बैठने के लिए भी ढंग की जगह नहीं थी। अब दूसरे कमरे में पुलिस चौकी को शिफ्ट करने से पुलिसकर्मियों को भी राहत मिली है।
टॉयलेट में दिव्यांगों के लिए लगाई नई शीट
बस स्टैंड पर हर रोज हजारों यात्री पहुंचते हैं। बस स्टैंड पर बनाए गए टॉयलेट की हालत बहुत खराब बनी हुई थी। खासकर दिव्यांगों के लिए बनाई गई टॉयलेट बहुत बुरी स्थिति में थी। अब वहां पर नई शीट लगा दी गई हैं, जिससे यात्रियों को अब बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
कोट
महिला यात्रियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड पर प्रतीक्षालय बनाया जा रहा है। इसके अलावा बस स्टैंड के मुख्य गेट पर ब्लॉक भी बिछा दिए गए हैं। यह लगने से अब यहां पर बारिश का पानी नहीं भरेगा। इसके अलावा कई और सुधार बस स्टैंड पर किए जा रहे हैं। -रविंदर पाठक, जीएम, हरियाणा रोडवेज पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें