बरवाला। पंचकूला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर स्थित गांव रिहौड़ के बस स्टॉप पर बना क्यूशेल्टर बदहाल स्थिति में है। संबंधित विभाग की अनदेखी के चलते यात्रियों को इसकी सुविधा नहीं मिल पा रही है। ग्रामीण मुकेश कुमार, प्रिंस, रजनीश शर्मा, रविंद्र कुमार और ऋषव ने बताया कि क्यूशेल्टर की आधी छत गायब है और यात्रियों के बैठने की भी कोई उचित व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा सफाई व्यवस्था का भी अभाव है। ऐसे में यात्रियों को गर्मी, सर्दी और बरसात के मौसम में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से क्यूशेल्टर की मरम्मत करवाने और बैठने व सफाई की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। संवाद