बरवाला। कस्बा बरवाला व क्षेत्र के यात्रियों को लेकर एक बस बरवाला से वीरवार को प्रयागराज के लिए रवाना हुई। पौणाहारी बस ट्रैवल के मालिक अश्विनी शर्मा ने बताया कि बस 6 फरवरी को सुबह बरवाला से रवाना हुई जो 8 फरवरी को सुबह बरवाला वापस आएगी। इस बस में बरवाला, भगवानपुर, भागसी, भरेली, नयागांव के 70 बुजुर्ग व महिलाएं शामिल होंगे। अश्वनी शर्मा ने बताया बताया कि गुप्त नवरात्रि की नवमी को महाकुंभ का बड़ा ही दुर्लभ संयोग है। इस अवसर पर यात्रियों को स्नान करवाएंगे। यात्रा के दौरान यात्रियों को खाने-पीने की व्यवस्था मुफ्त दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस महाकुंभ की उनकी यह 29 वीं यात्रा है।