फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बुलेट मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने बुलेट मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पवन डेराबस्सी जिला मोहाली निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-28 निवासी अंकित सौरभ ने चंडीमंदिर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 मई को वह अपने दोस्त की बुलेट लेकर सेक्टर 26 गया था। रात को जब वह वापस आ रहा था तो बुलेट में पेट्रोल खत्म हो गया।
विज्ञापन

उसने सरकारी स्कूल सेक्टर-26 के पास मोटरसाइकिल को लॉक कर खड़ा कर दिया। जब वह अगले दिन सुबह वहां पहुंचा तो मोटरसाइकिल नहीं मिली। इसके बाद चोरी की शिकायत चंडीमंदिर थाने में दर्ज करवाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच क्राइम ब्रांच-19 को सौंप दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें