फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अमरावती एन्क्लेव में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीन एरिया और सेटबैक में किए गए अतिक्रमण हटाए, विरोध के बीच प्रशासन की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीमंदिर। अमरावती एन्क्लेव में जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्रीन एरिया और सेटबैक में किए गए निर्माण को जेसीबी से हटवा दिया। अभियान उपायुक्त सतपाल शर्मा के मार्गदर्शन और जिला नगर योजनाकार बबीता गुप्ता के नेतृत्व में चलाया गया।
कार्रवाई के दौरान मकान नंबर-570 से सटे ग्रीन एरिया में किए गए अतिक्रमण तथा मकान नंबर-584 में रियर बाउंड्री वॉल और सेटबैक क्षेत्र में बने अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। विरोध के बावजूद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान पूरा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार, सहायक नगर योजनाकार डिम्पी राठी, डीटीपी कार्यालय की टीम और पुलिस बल मौजूद रहा। बबीता गुप्ता ने कहा कि लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में निर्माण कार्य हरियाणा बिल्डिंग कोड-2017 के अनुसार ही किया जाना चाहिए। ग्रीन एरिया और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें