गर्म पानी से झुलसे बच्चों को एंबुलेंस में पिंजौर से पंचकूला अस्पताल ले जाते परिजन। संवाद
एक फोटो 08पीएएनपीजेआरपी11 सहित संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। अगर आप ठंड के मौसम में पानी गर्म करने के लिए बिजली के रॉड या अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं तो थोड़ा सतर्कता के साथ करें। इन्हें इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि बच्चे उस तरफ न जाने पाएं। वरना, हादसा होने की आशंका बनी रहती है। पिंजौर-नालागढ़ रोड पर आरयूबी के पास मॉडल टाउन कॉलोनी में हुई घटना इस बात की तस्दीक करती है। यहां बच्चों के ऊपर गर्म पानी गिरने तीन बच्चे झुलस गए। बचाने पहुंची मां का भी हाथ झुलस गया।
झुलसे हुए बच्चों की मां गुलिस्तां ने बताया कि उसने नहाने के लिए बाल्टी में पानी भरकर उसमें इमर्सन रॉड लगाकर सिलेंडर के ऊपर रख दिया था। कुछ देर बाद उसके तीन बच्चे खेलते हुए अचानक गर्म पानी की बाल्टी के पास पहुंच गए। गलती से गर्म पानी की बाल्टी का पानी उनके ऊपर गिर गया। गर्म पानी गिरने से उसके बच्चे 7 वर्षीय गुलफिजां, 8 वर्षीय गुलनाज और 4 वर्षीय नूर मोहम्मद की टांगें झुलस गईं।
गुलिस्तां ने बताया कि बच्चों की चीख-पुकार सुनकर वह तुरंत वहां पहुंची। उनको बचाने के दौरान उसका हाथ भी झुलस गया। उसके बाद उन्हें अर्बन पॉलीक्लीनिक सेंटर पिंजौर ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने बच्चों को प्राथमिक उपचार देकर पंचकूला के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया।
08सीटीके12-देर शाम जिला विकास भवन के पीछे कचरे का ढेर। अमर उजाला