फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हरियाणा आईपीएस अधिकारी की मौत की जांच में देरी पर बीएसपी ने किया प्रदर्शन

Mon, 13 Oct 2025 09:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जालंधर। हरियाणा के आईपीएस अधिकारी की संदिग्ध मौत के मामले में जारी गतिरोध कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस मुद्दे को लेकर अलग-अलग राजनीतिक पार्टियां केंद्र व पंजाब सरकार खिलाफ प्रर्दशन कर रही हैं।
विज्ञापन

इसी कड़ी में बसपा ने भी जालंधर डीसी ऑफिस के बाहर जमकर रोष प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बसपा नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन के दाैरान बसपा पंजाब महासचिव बलविंदर कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा ही दलित विरोधी सरकार रही है। राज्य के डीजीपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि आईपीएस अधिकारी की मौत रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई है। इस पूरे मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी राज्यभर में बड़ा आंदोलन शुरू करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें