फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से आई चार किलो हेरोइन बरामद, तस्कर के मोबाइल में पाकिस्तानी नंबर मिले

Fri, 15 Jan 2021 05:28 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान सीमा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

तस्कर मलकीत सिंह उर्फ काला की निशानदेही पर बीएसएफ ने फेंसिंग (बाड़) पार खेत से चार किलो हेरोइन बरामद की है। यह हेरोइन पाकिस्तानी तस्करों ने पकड़े गए तस्कर के कहने पर खेत में छिपाकर रखी थी। आरोपी के मोबाइल फोन से पाकिस्तान के 13 तस्करों के बैंक खाते के नंबर और उनके संपर्क नंबर भी बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


मलकीत के साथ सीमांत गांव कामल वाला के दो और लोग भी तस्करी में शामिल हैं, जो फरार हैं। थाना सदर पुलिस ने शुक्रवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

एसएसपी भूपिंदर सिंह ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि सीआईए स्टाफ ने 10 जनवरी को पुलिस लाइन के बाहर स्थित चुंगी के नजदीक आरोपी मलकीत सिंह उर्फ काला निवासी टिंडी वाला को सौ ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी मलकीत सिंह को अदालत में पेश कर 15 जनवरी तक का रिमांड हासिल किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसके पाकिस्तानी तस्करों से गहरे रिश्ते हैं। उसने पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगवाई है, जो बीएसएफ की बीओपी पछारिया के पास फेंसिंग पार खेत में छिपाकर रखी गई है।

पाकिस्तान से आई खेप बरामद करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया। बीएसएफ बटालियन-136 और सीआईए स्टाफ ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। आरोपी मलकीत सिंह की निशानदेही पर फेंसिंग के गेट नंबर-179 एम व बार्डर पिल्लर नंबर-180 एम के पास से खेत में से चार किलो हेरोइन के चार पैकेट बरामद हुए।  

एसएसपी ने बताया कि आरोपी से बरामद मोबाइल फोन से पाकिस्तान के 13 तस्करों के बैंक खाते नंबर और उनके संपर्क नंबर मिले हैं। मलकीत के साथ गांव कामल वाला के रहने वाले आरोपी सोनू उर्फ गीतू पुत्र चिमन सिंह व गुरदास सिंह निवासी कामल वाला तस्करी में शामिल हैं। यह दोनों फरार हैं। पुलिस उनकी धरपकड़ को छापे मार रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें