संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। बीएसएफ ने पंजाब बार्डर पर चलाए गए अभियान के दौरान एक नशा तस्कर को काबू किया है। तस्कर से नौ किलोग्राम हेरोइन, दो ड्रोन और एक पिस्तौल बरामद की गई है। तस्कर को बीएसएफ की ओर से पुलिस के हवाले कर दिया गया है। तस्कर पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में था और वहां से नशा व हथियार मंगवाकर यहां सप्लाई करता था। बल के जवानों ने ड्रोन के जरिए गिराए गए हेरोइन के पैकेट और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। बीएसएफ के प्रवक्ता के अनुसार संवेदनशील सीमाई इलाकों में बीएसएफ की टीमों ने हाल के दिनों में कई ऐसे प्रयासों को विफल किया है जिनमें पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए नशा भेजने की कोशिश की जा रही थी।