फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सौतेले पिता और मां ने बेरहमी से पीटा, बच्चा घर से भाग कर देहरादून पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एक नाबालिग बच्चे को बेरहमी से पीटने और अत्याचार करने का मामला सामने आया है। पिंजौर थाना पुलिस ने मां और सौतेले पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बच्चे ने आरोप लगाया कि उसकी मां और सौतेले पिता ने उसे बेलन से मारा, मुंह पर टेप लगाकर प्रताडि़त किया और गरम चिमटे से उसके पैर जलाने की कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया। मारपीट के बाद बच्चा घर से भागकर देहरादून पहुंच गया जहां उसे रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति देहरादून के समक्ष पेश किया गया। इसके बाद उसे राजकीय बाल गृह हरिद्वार में रखा गया। वहां काउंसलिंग के दौरान बच्चे ने अपनी आपबीती सुनाई और सौतेले पिता के मोबाइल में मौजूद वीडियो का भी जिक्र किया। बाद में समिति ने आरोपी से फोन लेकर वह वीडियो बरामद किया। बाल कल्याण समिति हरिद्वार ने पूरा मामला पंचकूला पुलिस को ट्रांसफर किया। जांच रिपोर्ट और सभी दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल बच्चा हरिद्वार स्थित बाल गृह में है जिसे जल्द पंचकूला लाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें