फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले के शहीद मनिन्दर के भाई को नियुक्ति पत्र सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी ने मंगलवार को पंजाब सिविल सचिवालय में पुलवामा हमले के शहीद मनिंदर सिंह अतरी के भाई लखवीश सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपा। चौधरी ने कुछ दिन पहले किया अपना वादा पूरा किया, जिसमें उन्होंने सीआरपीएफ में सिपाही लखवीश सिंह को पंजाब पुलिस में उसी पद पर नियुक्त करने की बात कही थी और वादा किया था कि नियुक्ति पत्र जल्द जारी होगा।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने पंजाब सरकार की शहीदों के परिवारों के कल्याण के लिए वचनबद्धता दोहराते हुए कहा कि देश को अपने इन महान सपूतों पर गर्व है, जिन्होंने देश की सरहदों की रक्षा और आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए अपना बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि हम इन शहीदों के हमेशा कर्जदार रहेंगे, जिनकी बेमिसाल बहादुरी के किस्से हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बने हैं। उन्होंने आगे कहा कि शहीदों के परिवारों को डॉक्टरी इलाज और बाकायदा पेंशन शुरू होने तक गुज़ारा भत्ता, शहीदों के बच्चों और विधावाओं के लिए उच्च शिक्षा और पेशेवर कोर्सों के लिए कोचिंग क्लासों के अलावा वित्तीय मदद दी जा रही है। इसके अलावा पूर्व सैनिकों की लड़कियों के विवाह के लिए भी मदद दी जा रही है। अरुणा चौधरी ने मनिंदर सिंह के परिवार की हर संभव मदद का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें