फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: प्रेम विवाह से नाराज भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। प्रेम विवाह से नाराज एक भाई ने बुधवार देर शाम मोगा के गांव दलेवाला में अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान 23 वर्षीय सिमरन कौर के रूप में की गई है। गांव दलेवाला की रहने वाली सिमरन कौर ने तीन साल पहले अपने गांव के एक युवक इंद्रजीत से प्रेम विवाह किया था। इस शादी से सिमरन के परिवार के साथ उसका भाई हरमन नाराज था।
विज्ञापन

बुधवार को गांव में एक धार्मिक समागम चल रहा था। जिसमें सिमरन लंगर में रोटियां बना रही थी। तभी उसका भाई हरमनप्रीत वहां पहुंचा और लंगर हॉल में ही सिमरन के सिर पर दो गोलियां दाग दी। सिमरन की मौके पर मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही कोट ई शेखा पुलिस और धर्मकोट के डीएसपी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी हरमनप्रीत सिंह को पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर लिया है। सिमरन की सास गुरदीप कौर ने बताया कि सिमरन लंगर में रोटी बना रही थी तभी पीछे से सिमरन का भाई हरमन लंगर हॉल में आया और उसने उसे गोली मार दी। उसने कहा कि हरमन को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, उसने बेटे का घर उजाड़ दिया। डीएसपी धर्मकोट रमनदीप सिंह ने बताया कि मोगा के गांव दलेवाला में आज देर शाम हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोगा सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें