फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: टूटे पोल और पेड़ों पर लटकती हाईटेंशन तार लोगों के लिए बनी खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। इलाकों में बिजली निगम की लापरवाही के चलते बिजली आपूर्ति की व्यवस्था बदहाल है। धामण, मांधना और भोज नग्गल जैसी पंचायतों में बिजली के तार पेड़ों पर बांधकर या घरों की छतों पर लटकती हुई देखी जा सकती हैं। टूटे हुए बिजली के पोल और ढीली तार न केवल बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता को प्रभावित कर रही हैं, बल्कि लोगों और पशुओं की जान के लिए भी गंभीर खतरा बन रही हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोग अब हरियाणा के बिजली मंत्री अनिल विज से इस मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन


बीते दिन चकोह गांव में एक दुखद घटना ने इस समस्या को फिर से उजागर किया। बिजली के पोल में करंट उतरने के कारण एक गाय की मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन बिजली निगम ने इन खामियों को दूर करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार बिजली निगम के अधिकारियों से पेड़ों पर बंधी तार, टूटे पोल और अन्य खामियों को ठीक करने का आग्रह किया, लेकिन उनकी मांगों को बार-बार अनदेखा किया गया। पशु मालिक दविंद्र सिंह ने बताया कि बारिश के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। ढीली और पेड़ों पर लटकती तार हाईटेंशन करंट के कारण जानलेवा साबित हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें