संवाद न्यूज एजेंसी कालका। परेड मोहल्ला को जाने वाली गली के मुहाने पर नाले की टूटी सीमेंटेड स्लैब के कारण हो रही दुर्घटनाओं की समस्या को अमर उजाला द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन ने यहां लोहे का जंगला लगाकर नाले को कवर कर दिया है। इससे दोपहिया वाहन चालकों व राहगीरों को राहत मिली है। स्थानीय निवासियों त्रिलोक सिंह, बॉबी सहित अन्य लोगों ने इस कार्रवाई के लिए अमर उजाला का आभार जताया। बता दें कि यह मार्ग नगर परिषद कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, रेलवे रोड व तहसील कालका को जाने वाला प्रमुख शॉर्टकट है, जहां लगातार आवागमन रहता है।