फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आईटीआई के 500 छात्रों को ऑनलाइन गेमिंग और साइबर ठगी से किया सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने नशे से दूर रहने और नशा मुक्त समाज की शपथ दिलाई, डिजिटल अपराधों के खतरों से कराया अवगत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। आईटीआई बिटना में पुलिस की ओर से युवाओं को नशे और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 500 विद्यार्थी एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखने के साथ-साथ बढ़ते साइबर अपराधों, विशेषकर मोबाइल और ऑनलाइन गतिविधियों से जुड़े खतरों के प्रति सतर्क करना रहा।
पुलिस ने बताया कि देश में साइबर अपराध के मामलों में छोटे बच्चे और किशोर आसानी से शिकार बन रहे हैं। डिजिटल युग में बच्चे कम उम्र में ही मोबाइल फोन, इंटरनेट और ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ जाते हैं। जानकारी और समझ की कमी के कारण वे साइबर अपराधियों के झांसे में आ जाते हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर हो रही ठगी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल गेमिंग के दौरान फर्जी रिवार्ड, फ्री डायमंड्स और कॉइन्स के लालच में ओटीपी या बैंक डिटेल मांगकर ठगी की जा रही है। इसके अलावा इन-गेम खरीदारी के नाम पर धोखाधड़ी, गेमिंग ऐप्स के जरिए मोबाइल का एक्सेस लेकर पैसों का गबन जैसी घटनाएं तेजी से सामने आ रही हैं।

पहचान चोरी और मानसिक शोषण तक के मामले
पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधी बच्चों के साथ पहचान की चोरी, मोबाइल हैकिंग और सोशल मीडिया अकाउंट का दुरुपयोग कर रहे हैं। कई मामलों में बच्चों को मानसिक दबाव में डालकर शोषण का शिकार भी बनाया जाता है। ऐसे में बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।

सुरक्षित इंटरनेट उपयोग पर दी गई जानकारी
पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, ऑनलाइन गेमिंग में सावधानी, अनजान लिंक, कॉल और मैसेज से बचने, बिना अनुमति किसी भी ऐप को डाउनलोड न करने तथा ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


नशा भविष्य को बना देता है अंधकारमय
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचाता है और उसका भविष्य अंधकारमय बना देता है। नशा और हिंसा मुक्त मेरा गांव मेरी शान अभियान के तहत गठित टीम के सदस्यों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और नशा मुक्त समाज की शपथ भी दिलवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें