सुबह 5 बजे कार में आए चोर, वारदात सीसीटीवी में कैद पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-11 स्थित एक शोरूम के बाहर रखे खराब एसी को अज्ञात चोर कार में डालकर फरार हो गए। सुबह करीब 5 बजे हुई यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
शोरूम के बाहर दो खराब एसी रखे थे। इसी दौरान सुबह के समय कार में आए चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए एक एसी उठाया और फरार हो गए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।
घटना का पता चलते ही दुकान मालिक ने सेक्टर-10 पुलिस चौकी में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।