फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: घर में घुस तोड़ा लॉकर, 2.50 लाख रुपये चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। लॉकर तोड़कर घर से 2.50 लाख रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर सेक्टर-5 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रवि कांसल निवासी सेक्टर-21 ने बताया कि उनकी सेक्टर-20 में अग्रवाल आटा चक्की के नाम से दुकान है। उनके घर में बुजुर्ग माता-पिता, उनका बेटा, छोटा भाई अरविंद कांसल और उनकी पत्नी रहती हैं। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को घर में बने कमरे के लॉकर में 2.50 लाख रुपये रखे थे। सुबह 10.30 बजे दुकान चले गए। दोपहर 1.30 बजे अपने भाई अरविंद कांसल को रुपये लेने के लिए घर भेजा।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद भाई का फोन आया कि कमरे की जाली कटी हुई है। कमरे के अंदर जिस लॉकर में रुपये रखे थे, उसका लॉक भी टूटा है। रुपये भी वहां नहीं हैं। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो घर में पहले काम करने वाला नौकर दाखिल होते नजर आया। उन्होंने आरोप लगाया कि नौकर ने कमरे में बने लॉकर के लॉक तोड़ दिया। उन्होंने यह फुटेज पुलिस को दी है। सेक्टर-5 थाना प्रभारी रूपेश चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। इस मामले में सबूतों के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें