पंचकूला। ब्रिटिश स्कूल की मार्शल आर्ट्स चैंपियन तारुषी गौड़ ने खेलो के साथ साथ अकादमिक क्षेत्र में भी शानदार प्रदर्शन कर ओलंपियाड में
तीन स्वर्ण पदक और एक्सीलेंस की ट्रॉफी जीती है। तारुषी ने नेशनल साइंस ओलंपियाड में गोल्ड मेडल, इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड में
मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन और इंटरनेशनल जनरल ओलंपियाड में गोल्ड और प्रमाण पत्र जीते हैं। इसके साथ ही तारुषी कक्षा-6 के ओलंपियाड के नतीजों में हरियाणा की एकमात्र अकादमिक एक्सीलेंस की ट्रॉफी जीतने की हकदार भी बनी है। इसके साथ तारुषी को साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा किताबों की खरीद के स्कॉलरशिप वाउचर भी पुरस्कार में मिले हैं।