फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: साईट पर बिजली का बिल अपडेट करने का झांसा देकर ब्रिगेडियर से 6.76 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-4 निवासी रिटायर्ड ब्रिगेडियर से ऑनलाइन फ्रॉड का मामला सामने आया है। आरोपी ने बिजली का बिल अपडेट करने का झांसा देकर 6.76 लाख रुपये ठग लिए। साइबर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। इससे पहले रिटायर्ड ब्रिगेडियर सेवक सिंह सिधु जीरकरपुर निवासी से बिजली का बिल अपडेट करने के नाम पर 1.91 लाख रुपये ठगे जा चुके हैं। 16 दिसंबर को साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, अमरबीर सिंह ने शिकायत में बताया कि वे ब्रिगेडियर के पद से सेवानिवृत्त हैं।
विज्ञापन

3 दिसंबर को अपने घर पर ही थे। उसी दौरान एक नंबर से उनके फोन पर संदेश आया कि आपका पिछले माह का बिजला का बिल वेबसाइट पर दिखाई नहीं दे रहा है। इसके लिए आप बिल का स्क्रिन शॉट भेज दें, नहीं तो आप का कनेक्शन कट जाएगा। इसके बाद उन्होंने फोन पर बात की। आरोपी ने खुद को बिजली निगम से राहुल बताया और कहा कि आपको बिजली बिल अपडेट नहीं है। इसके लिए आपको प्रोसेसिंग फीस के तौर पर 1 रुपया देना होगा। हम आपके पास लिंक भेज रहे हैं, जिस पर आप अपने डेबिट कार्ड की डिटेल डालकर 1 रुपया भेज सकते हैं।
व्हाट्सएप पर लिंक भेजा
इसके बाद उनके व्हाट्एप पर लिंक भेजा गया। आरोपी ने दोबारा से फोन कर कहा कि आपके पास जो लिंक भेजा गया है उस पर आप अपना डाटा अपलोड करके हमें 1 रुपया पे कर दो। शिकायतकर्ता ने आरोपी पर विश्वास करके अपने डेबिट कार्ड की डिटेल उस पर अपलोड की। इसके बाद उस व्यक्ति ने कहा कि आपके पास ओटीपी भेज रहा हूं, जो आप बता दीजिए। शिकायतकर्ता के पास दो ओटीपी आए उन्होंने आरोपी को बता दिए।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने कहा कि आप के डेबिट कार्ड से हम आपका बिजली बिल अपडेट नहीं कर पा रहे हैं। आप अपने क्रेडिट कार्ड की डिटेल हमारे भेजे लिंक पर अपलोड कर दीजिए। इसके बाद क्रेडिट कार्ड की डिटेल भेजे लिंक पर अपलोड कर दी। आरोपी ने दोबारा से ओटीपी मांगा और उन्होंने ओटीपी दे दिया।
इसके बाद क्रेडिट कार्ड की तरफ संदेश आया कि उनके द्वारा की गई पेमेंट डिक्लाइन कर दी गई है। तब उन्हें पता चला कि बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर उनके साथ फ्रॉड किया जा रहा है। उन्होंने तुरंत अपना अकाउंट चेक किया तो उनके अकाउंट से दो बार में 676426 रुपये कट गए थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें