गोरे रंग को लेकर विवाद की बात भी आई सामने
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने पत्नी के गोरे रंग को लेकर भी दोनों के बीच विवाद होने की बात कही है। हालांकि, पुलिस अभी आरोपी के इस बयान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि कर रही है। पुलिस हत्या के पीछे की पूरी वजह और घटनाक्रम के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
अकेला था आरोपी या किसी ने साथ दिया, जांच जारी
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की योजना कब बनाई गई, वारदात में इस्तेमाल हथियार आरोपी के पास कैसे आया और क्या किसी अन्य व्यक्ति ने उसे मदद दी थी। दो मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद हत्या के पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ होगी।
पुलिस जांच में अब तक सामने आई कड़ियां
बेटे ने मां के मोबाइल में दूसरे युवक से चैट देखी और पिता को बताया। इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ा और पत्नी बेटियों के साथ अलग रहने लगी। पुलिस के मुताबिक पति उसे वापस लाने और दूसरे युवक से बातचीत बंद कराने की कोशिश करता रहा। बुधवार को आरोपी बुटीक पहुंचा और करीब दो मिनट बाद बाहर निकला। घायल महिला खुद शटर खोलकर बाहर आई, बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर दो मोबाइल और कथित वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किया है।