फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तक मेला: यवनिका के मंच पर हट जा ताऊ पाछै नै... पर थिरके लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-5 के यवनिका टाउन पार्क में पुस्तक मेले के छठे दिन हरियाणा के लोक गायक महावीर प्रसाद गुड्डू ने ग्रुप के साथ रागनी की शानदार प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने मैं छोरा हरियाणे का...और हट जा ताऊ पाछै नै... गाकर महफिल में समा बांध दिया। एनसीसी की लड़कियों ने भी महावीर गुड्डू के गानों स्टेज पर डांस किया।
इस अवसर पर हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समाज से अज्ञान रूपी अंधेरा तभी मिटेगा, जब युवा किताबों को अपना मित्र बनाएंगे। इसी से समाज में बदलाव आएगा। युवा किताबों को अपनाएगा तो हरियाणा का मानचित्र विश्व पटल पर लहराएगा। युवा नशे पर खर्च करना छोड़ किताबों पर खर्च करेंगे तो हरियाणा की अर्थव्यवस्था में जरूर इजाफा होगा।
विज्ञापन

पुस्तक मेले के भाग लेने के लिए छठे दिन पाठक जम्मू और दिल्ली से पहुंचे। ‘विद्युत प्रवाह से ज्ञान प्रवाह’ पुस्तक मेले की थीम है। मेले में हर दिन अलग विषय पर कार्यशाला और सांस्कृतिक का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कल मेले प्रसिद्ध साहित्यकार डाॅ. अनिल त्रिपाठी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक मेंले के माध्यम से युवा किताबों से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन



पंचकूला की तस्वीर बदलेगा पुस्तक मेला
पुस्तक मेले में आए शेरे कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय जम्मू के रजिस्ट्रार डाॅ. भारत भूषण ने बताया कि पुस्तक मेला अवश्य ही पंचकूला की तस्वीर बदलेगा। इस मेले में समाज के सभी वर्ग के लिए किताबें उपलब्ध है। डिजिटल माध्यम के आने से लोगों की किताबों से दूरी बढ़ गई है पर इस किताब मेले के चलते परिभाषा फिर से बदलने लगी है। वाणी प्रकाशन के विक्रेता ने बताया कि मेले के छठे दिन निर्मल वर्मा, विश्वास पाटिल, कुमार विश्वास और जयशंकर प्रसाद की किताबें पाठकों की पहली पंसद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें