फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तक मेला : सांस्कृतिक गतिविधियों से लबरेज रहेगा इंद्रधनुष ऑडिटोरियम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-5 इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में 4 से 10 नवंबर तक आयोजित हो रहे पुस्तक मेले में आजादी के रंग, किताबों के संग की थीम के साथ विशेष आयोजनों की योजना बनाई गई है। प्रतिदिन साहित्यिक विमर्श, कार्यशालाएं और रंगमंच के माध्यम से युवाओं से संवाद स्थापित किया जाएगा। मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। ऊर्जा संरक्षण, प्रकृति रक्षा का संस्कार, साइबर युग में किताबें जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर युवाओं के साथ संवाद होगा।
बच्चों के लिए बाल मंडप में चित्रकला प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, समूह गीत, नृत्य, रागनी और कवि गोष्ठी जैसी रोचक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मेले में आर्ट एजुकेशन के तहत प्रसिद्ध चित्रकार भी हिस्सा लेंगे। हरियाणा की साहित्यिक अकादमियों और नेशनल बुक ट्रस्ट व एनसीईआरटी द्वारा युवा लेखन एवं बाल लेखन शिविर का भी आयोजन किया जाएगा जो प्रदेश के युवाओं के लिए एक अनूठा अवसर है। साहित्य प्रेमियों और पुस्तक प्रेमियों के लिए लेखक से मिलिए सत्र साहित्य चौपाल और फिल्म प्रदर्शन इस मेले के विशेष आकर्षण होंगे। पुस्तक मेले के माध्यम से विभिन्न भाषाओं और शैलियों की उत्कृष्ट पुस्तकों का संगम देखने को मिलेगा जिससे यह मेला एक अभूतपूर्व साहित्यिक उत्सव बन जाएगा।
विज्ञापन

व्यवस्थाओं की समीक्षा की
रविवार को पुस्तक मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक में हरियाणा के अध्यक्ष और ऊर्जा संस्कृति समिति के संरक्षक पीके दास की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में मेले की व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की गई। इस साल मेला एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को लेकर विभिन्न सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया जा रहा है। पीके दास ने आम जनता से इस मेले में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की और कहा कि इस पुस्तक मेले में प्रतिष्ठित प्रकाशकों की भागीदारी होने जा रही है जिसमें हिन्दी, अंग्रेजी, पंजाबी और उर्दू सहित विभिन्न भाषाओं की एक लाख से अधिक शीर्षक की पुस्तकों का प्रदर्शन किया जाएगा। मेले का आयोजन ऊर्जा विभाग हरियाणा, पर्यावरण विभाग, पुलिस विभाग, एचएसवीपी, शिक्षा विभाग, संस्कृति विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, परिवहन विभाग, जिला प्रशासन एवं नगर निगम पंचकूला की संयुक्त पहल से किया जा रहा है। यह मेला विभिन्न विभागों का सामूहिक प्रयास है और इसका उद्देश्य समाज के सभी आयु वर्गों को ज्ञान और संस्कृति से जोड़ना है।
विज्ञापन





किताबें बुला रही हैं चलो इंद्रधनुष
मेले में प्रमुख रूप से नेशनल बुक ट्रस्ट, साहित्य अकादमी, राजपाल एंड संस, राजकमल प्रकाशन, प्रकाशन संस्थान, सामयिक प्रकाशन, रेख़्ता, सस्ता साहित्य मंडल, हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, आधार प्रकाशन, सेतु प्रकाशन, अभिषेक प्रकाशन, नई किताब, पेंगुइन, रूपा, प्रवासी प्रेम प्रकाशन, अनबाउंड स्क्रिप्ट, इकतारा, प्रभात आदि प्रकाशकों की पुस्तकें पाठकों के लिए उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें