-महाभारत सीरियल फ्रेम ऋषभ शुक्ला देखेंगी कृष्ण के अवतार में
-निर्देशक प्रदीप गुप्ता द्वारा निर्देशित नाट्य मंचन लाइट एंड शो मोह लेगा मन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। माता मनसा देवी गोधाम में बॉलीवुड के कलाकार आज शाम को हारे के सहारे बाबा खाटू श्याम हमारे कार्यक्रम में लाइट एंड साउंड शो की प्रस्तुति देंगे। इस नाट्य शो के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भव्य पंडाल सजाया गया है। पांच हजार से अधिक लोगों के इस शो में पहुंचने की संभावना है।
पंचकूला गोशाला ट्रस्ट के प्रधान एवं महापौर कुलभूषण गोयल और ट्रस्टी कुसुम कुमार गुप्ता ने बताया कि बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव एवं गोपाष्टमी पर श्री खाटू श्याम की जीवनी पर आधारित लाइट एंड साउंड नाट्य शो की प्रस्तुति मुंबई के कलाकारों द्वारा दी जाएगी। लाइट एंड साउंड नाट्य मंचन में महाभारत सीरियल के फ्रेम ऋषभ शुक्ला भगवान श्री कृष्ण का अभिनय करेंगे। मोहित जोशी बाबा श्याम के रूप में श्रद्धालुओं को अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
नाट्य मंचन में गायन एवं आवाज पद्मश्री सुरेश वाडेकर, सुरभि गुप्ता एवं मुकेश खन्ना की रहेगी। इस नाटक के निर्देशन प्रदीप गुप्ता एवं निर्माता योगेश अग्रवाल हैं। यह आयोजक माता मनसा देवी गोधाम में पंचकूला गोशाला ट्रस्ट, श्री श्याम सहारा परिवार, श्री श्याम परिवार ट्रस्ट एवं कृष्ण कृपा परिवार द्वारा करवाया जा रहा है। कुलभूषण गोयल और कुसुम कुमार गुप्ता ने बताया कि शाम 6 बजे इस नाटक का मंचन शुरू हो जाएगा। पांच हजार लोग नाटक देखने पहुंचेंगे।