फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula: पंचकूला में नवजात बच्ची का शव मिलने से फैली सनसनी, पाैंटा गांव के पास जंगल में हुआ बरामद

Fri, 27 Dec 2024 01:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

पौंटा गांव की महिलाएं जब जंगल में लकड़ी इकट्ठा करने गईं, तब उन्हें यह शव दिखाई दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बच्ची का शव बरामद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला की पौंटा पंचायत में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मोरनी से रायपुर रानी मार्ग पर स्थित पौंटा गांव के पास जंगल में शुक्रवार को एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ। 
विज्ञापन


गांव की महिलाएं जब जंगल में लकड़ी इकट्ठा करने गईं, तब उन्हें यह शव दिखाई दिया। महिलाओं ने तुरंत इस मामले की सूचना ग्रामीणों को दी, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया। यह घटना इलाके में आग की तरह फैल गई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश और शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। इस घटना ने क्षेत्रवासियों को झकझोर दिया है और इंसानियत को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें