शिनाख्त न होने पर सेक्टर-6 अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। बरवाला में श्मशान घाट के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस चौकी इंचार्ज गुरपाल सिंह के अनुसार सूचना मिली थी कि श्मशान घाट के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 63 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।