फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रेलवे जंजघर के पास मिला शव, पुलिस पहचान में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। रेलवे जंजघर के समीप वीरवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 से 42 वर्ष है। उसने नीले रंग की जींस, ग्रे चेकदार शर्ट और हरे रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है। मृतक के दाएं हाथ पर गगन बहादुर लिखा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसडीएच कालका की मोर्चरी में रखवा दिया है और उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें