विवेकानंद मानव सेवा सोसायटी की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 86 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। पंचकूला सेक्टर-6 अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने सहयोग दिया।
विवेकानंद मानव सेवा सोसायटी के प्रधान जसकरनजीत सिंह ने बताया कि यह 13वां रक्तदान शिविर था। उन्होंने बताया कि सोसायटी की ओर से गरीब बच्चों को पुस्तकें और वर्दीयां भी दी जाती हैं।
इस मौके पर मुख्य अतिथि अशोक मेहता, संगत सिंह नंदा, सोसायटी के संचालक रामनाथ शर्मा, प्रधान जसकरनजीत सिंह जस्सी, महासचिव डॉ. अजय वर्मा, सुनील तलवार, अमरजीत, हिमांशु खोसला, हरेंद्र चौधरी, मुकेश सोढ़ी, पार्षद सोमनाथ सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।